उत्तरी गोवा ( North Goa )में कैलंगुट बीच के पास अरब सागर में पर्यटकों से भरी नाव के पलट जाने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 20 अन्य यात्रियों को बचा लिया गया है। गोवा पुलिस के अनुसार, ये घटना दोपहर दोपहर करीब 1.30 बजे हुई, जिसमें एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
उत्तरी गोवा ( North Goa ) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जिस नाव में सभी यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से ये हादसा हुआ। फिलहाल सभी बचाए गए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’ उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। नाव पर सवार यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।
राज्य सरकार की तरफ से नियुक्त जीवन रक्षक एजेंसी दृष्टि मरीन के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गोवा( North Goa ) में नाव समुद्र तट से करीब 60 मीटर दूर पलट गई, जिसके कारण सभी यात्री समंदर में गिर गए। उन्होंने बताया कि नाव पर महाराष्ट्र के खेड़ का 13 सदस्यों वाला एक परिवार सवार था। उन्होंने बताया कि नाव को पलटते देख दृष्टि मरीन का एक कर्मचारी मदद के लिए दौड़ा और बैकअप के लिए बुलाया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 18 लाइफसेवर यात्रियों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए।’
प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर पाए गए लोगों को एम्बुलेंस में चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार दो यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी, जिनमें से 20 यात्रियों में से छह और सात साल के दो बच्चे और 25 और 55 साल की दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत