बिहार (Bihar ) में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 62 आईपीएस अफसरों ( IPS Officers ) ट्रांसफर किया गया है। अवकाश कुमार को राजधानी पटना,(Patna ) का एसएसपी बनाया गया है, जबकि पटना एसएसपी राजीव मिश्रा को आतंकवाद निरोधक दस्ता का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
62 आईपीएस अफसरों ( IPS Officers ) में बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य बल के अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही 1996 बैच के आईपीएस डॉ अमित कुमार जैन जो अब तक बिहार मानवाधिकार आयोग के अपर पुलिस महानिदेशक के साथ अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) की भूमिका में थे, उनसे आयोग वाली जिम्मेदारी ले ली गई है। अतिरिक्त प्रभार ही उनका मूल पद हो गया है।
1998 बैच के आईपीएस अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बनाया गया है। वह अब तक अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं 2001 बैच के आईपीएस शालीन को पुलिस महानिदेशक (आतंकवाद निरोधक दस्ता) के साथ पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पहले भी आतंकवाद निरोधक दस्ता के पुलिस महानिरीक्षक थे। उनसे विशेष सशस्त्र पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।
2002 बैच के आईपीएस राकेश राठी अब तक पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक थे। वह अब तकनीकी सेवाएं एवं संचार के पुलिस महानिरीक्षक के अलावा आर्थिक अपराध इकाई में (साइबर क्राइम) के पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में भी होंगे। वहीं 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक थे। वह अब बिहार मानवाधिकार आयोग के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
2004 बैच के आईपीएस विनय कुमार पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) के साथ पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के अतिरिक्त प्रभार में थे। वह अब विशेष कार्य बल में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
62 आईपीएस अफसरों ( IPS Officers ) की तबादला सूची में कई जिलों के एसपी बदले गये है इनमें 2012 बैच के रवि रंजन कुमार को पटना में गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा बनाया गया है। डॉ इनामुल हक मेंगनू (2012) को अरवल का एसपी बनाया गया है। आमिर जावेद को अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संजय कुमार सिंह (2012) को विशेष कार्य बल अभियान का एसपी बनाया गया है।
सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी (2012) को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2013 बैच के उपेंद्रनाथ वर्मा को बांका का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल के पद पर पदस्थापित डॉ गौरव मंगला (2013) कटिहार के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 का समादेष्टा बनाया गया है। योगेंद्र कुमार (2014) को मधुबनी का एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी दयाशंकर (2014) को विशेष शाखा मैं पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी (2014)को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरिमोहन शुक्ला (2014)को कैमूर का पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार (2015) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 पटना में समादेष्टा की जिम्मेदारी मिली है। वह इसके अतिरिक्त समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?