महाराष्ट्र (Maharashtra ) के परभणी( Parbhani ) में में 26 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। आग की लपटों में घिरी महिला सड़क पर दौड़ती दिखी तो कुछ लोगों ने पानी-चादर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन महिला को बचा नहीं सके। शनिवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
परभणी( Parbhani ) पुलिस ने जानकारी दी कि कुंडलिक काले (32)अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ परभणी के फ्लाई ओवर इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुंडलिक काले कुछ दिन पहले तीसरी बार पिता बना था। उसकी दो बेटियां पहले से थीं, इस बार भी बेटा न होने पर वह अपनी पत्नी मैना से नाराज था।
कुंडलिक के खिलाफ उसकी पत्नी की बहन ने पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।परभणी( Parbhani ) पुलिस ने आरोपी कुंडलिक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की बहन का बयान दर्ज किया गया है।
इस बीच मृत महिला मैना काले के जलती हुई हालत में घर से निकलकर दुकान में घुसने का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। फिलहाल पत्नी की जान लेने वाले कुंडलिक काले को की इस क्रूरता दिल को दहला देने वाला है।बेटी को लेकर समाज की सोंच कितनी बदली है, इसका एक हैरान करने वाला उदाहरण सामने है।यह पहला ऐसा मामला नहीं जब बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी से मार पीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं के खिलाफ इस तरह की घटना देखने को मिलती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
