राजस्थान ( Rajasthan ) के उदयपुर (Udaipur ) के गोगुंदा में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई।भीलवाड़ा हाईवे पर एक ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा ट्रेलर के ब्रेक फेल होने के कारण होना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार उदयपुर (Udaipur ) में नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं।हादसा नेशनल हाईवे पर मालवा का चौरा पुलिया के पास हुआ। यहां सालेरिया गांव से हाईवे पर आने के लिए कट बना है। सालेरिया गांव से सवारियां लेकर टैंपो चालक इसी कट से हाईवे पर आया था। वह देवला की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सवारियां उछलकर बाहर जा गिरीं और टैंपो बुरी तरह पिचक गया।
हाईवे पेट्रोलिंग ऑफिसर भगवत सिंह झाला ने बताया कि टैंपो में 14 सवारियां थीं। ट्रेलर के ब्रेक फेल होने की सूचना हमें पहले ही लग चुकी थी। हमने तुरंत आगे पुलिस थाने में और अन्य टीम के सदस्यों को सूचना दी थी, लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया। मैं तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट कर ही रहे थे, उसी वक्त तीन लोगों ने मेरे हाथ में ही दम तोड़ दिया।
झाला ने बताया कि मरने वालों में 4 महिलाएं और बच्चा है। महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्चे की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हैं, जिनमें से 8 को उदयपुर रेफर किया गया है।
हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ है वह ढलान वाला क्षेत्र है, जहां वाहन चालक डीजल बचाने के प्रयास में अपनी गाड़िया न्यूट्रल कर देते हैं। ऐसे में अचानक न्यूट्रल को कंट्रोल करने में समय लगता है, जिससे यहां ज्यादातर हादसे होते हैं।उदयपुर (Udaipur ) एसपी योगेश गोयल ने कहा कि आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?