भारतीय सेना (Indian Army ) की एएमसी (आर्मी मेडिकल कोर) के एक कैप्टन की हैदराबाद ( Hyderabad ) स्थित अपने घर में बालकनी से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में ये हादसा हुआ। शंकर राज कुमार भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन के पद पर तैनात थे और इन दिनों उनकी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनाती थी।
कैप्टन शंकर राज कुमार नया साल मनाने के लिए हैदराबाद( Hyderabad ) स्थित अपने घर लौटे थे। 2 जनवरी की दोपहर में शंकर राज चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े थे। तभी उनकी पत्नी और घरेलू सहायिका ने गिरने की तेज आवाज सुनी, जब उन्होंने जाकर देखा तो शंकर राज नीचे घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि पैर फिसलने की वजह से सेना के अधिकारी बालकनी से गिरे।
हैदराबाद ( Hyderabad ) पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि शंकर राज कुमार (30) नया साल मनाने के लिए लखनऊ ( Lucknow) से घर लौटे थे और दो जनवरी को दोपहर करीब 12.45 बजे बालकनी में खड़े थे।विज्ञप्ति के मुताबिक, जब शंकर की पत्नी और नौकरानी ने तेज आवाज सुनी, तो वे बाहर आईं और उन्हें भूतल पर खून से लथपथ पाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?