जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बांदीपोरा ( Bandipora )जिले में शनिवार दोपहर भारतीय सेना (Indian Army ) का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 1 जवान गंभीर घायल हैं। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा बांदीपोरा ( Bandipora ) जिले के अंतर्गत एसके पायन के वुल व्यूप्वाइंट के पास हुआ। हादसा उस दौरान हुआ जब वाहन सड़क से उतर रहा था। एकाएक वाहन फिसलकर खाई में जा गिरा। घायल जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बांदीपोरा ( Bandipora )अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने प्रेसकर्मियों को बताया कि दो सैनिकों को मृत अवस्था में लाया गया। उन्होंने कहा कि इनमें तीन घायल जवानों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में जगह-जगह पर बर्फबारी के कारण रास्ते काफी फिसलन भरे हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस वाहन में कुल छह सैनिक सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
सेना की चिनार कॉप्र्स ने एक्स पर दुर्घटना की जानकारी देते हुए लिखा कि खराब मौसम और दृश्ता के कारण भारतीय सेना का एक वाहन फिसलकर के खाई में जा गिरा। घायल सैनिकों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाहर निकाला गया, इसके लिए कॉप्र्स ने स्थानीय लोगों का आभार भी जताया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।
On 04 Jan 24, while performing duty in Bandipora District, a vehicle of Indian Army skid and fell into the gorge due to inclement weather and poor visibility conditions.
Injured soldiers were promptly evacuated for medical care with assistance from Kashmiri locals, for which we… pic.twitter.com/JdSkKgQPjK
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) January 4, 2025



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?