छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर ( Bijapur )में नक्सलियों ने सोमवार को जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दौरान बीजापुर ( Bijapur )मेंएक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आठ जवान और एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं।
बीजापुर ( Bijapur )में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रही थी। सोमवार दोपहर करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया।
धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पार्ट्स 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले।
#WATCH | Bijapur IED blast | Chhattisgarh: The bodies of the nine, including 8 Dantewada DRG jawans, brought to District Hospital in Dantewada earlier this evening.
They lost their lives after their vehicle was blown up by naxals through an IED blast, in Bijapur. They were… pic.twitter.com/8yKPPkiO2p
— ANI (@ANI) January 6, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?