महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व से पहले आगरा ( Agra ) की 13 वर्ष की नाबालिग को साध्वी ( Sadhvi ) बनाकर दान के रूप में प्राप्त करने वाले जूना अखाड़े के महंत कौशल गिरि को सात साल के लिए अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।
संगम क्षेत्र में आगरा के एक व्यवसायी ने दान की परंपरा को अनूठे तरीके से निभाते हुए अपनी 13 वर्षीय बेटी को जूना अखाड़े को सौंप दिया था। महंत कौशल गिरि ने लड़की को जूना अखाड़ा में शामिल कराने और साध्वी ( Sadhvi )बनाने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार को इसमें एक नया मोड़ आ गया।
उसे गंगा स्नान करवाकर नामकरण किया गया था। 19 जनवरी को उसका पिंडदान करवाकर विधिवत संन्यास देने की तैयारी थी। उसके पहले शुक्रवार की दोपहर महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 20 स्थित अखाड़ा नगर में जूना अखाड़ा की आमसभा बुलाई गई।
सभा में संरक्षक महंत हरि गिरि, सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि सहित अखाड़े के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।इस दौरान नाबालिग लड़की को बिना अखाड़े को सूचित किए कौशल गिरि द्वारा दान में लेने पर संतों ने रोष जताया। सभा में कहा गया कि अखाड़े की परंपरा में 22 वर्ष से कम किसी को शामिल होने पर रोक है। अखाड़े में अचानक हुई इस गतिविधि से पूरा मामला ही उलट गया है।
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में वैसे तो संत और महात्माओं का आध्यात्मिक कुनबा जुट रहा है। इसमें एक ऐसे भी संत हैं जिनकी उम्र अभी केवल साढ़े तीन साल की है। उनका नाम है श्रवण पुरी। इन्हें संत का दर्जा जूना अखाड़े के बाबाओं ने अभी से दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रवण पुरी के लक्षण साधु संन्यासियों के जैसे हैं।श्रवण पुरी जूना अखाड़े के अनुष्ठान में शामिल होते हैं और आरती करते हैं। श्रवण पुरी का व्यवहार आम बच्चों से बिल्कुल अलग है। भोजन के अलावा चॉकलेट नहीं बल्कि फल खाना पसंद करते हैं। वो गुरु भाइयों के साथ खेलते हैं। पापा मम्मी को याद करने के बजाए संतों के साथ तुतलाती भाषा में श्लोक, मंत्र बोलते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?