ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) में शनिवार की सुबह एक हमलावर ने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के दो जजों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान, इन जजों के एक अंगरक्षक भी घायल हो गया। वहीं, हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
तेहरान (Tehran) में शनिवार को एक बंदूकधारी ने सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की गोली मारकर हत्या कर दी। ईरान के सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों सख्त फैसले लेने वाले रूढ़िवादी जज माने जाते थे। दोनों जज कथित तौर पर 1988 में सरकार और व्यवस्था से असहमति रखने वालों (जैसे राजनीतिक कैदी, कार्यकर्ता और विपक्षी समूह) को सामूहिक तौर पर फांसी देने के मामलों भी शामिल थे।
तेहरान (Tehran) में जिन जजों की हत्या की गई है, उनकी पहचान मोहम्मद मोगीसेह और अली रजिनी के रूप में हुई है। किसी भी समूह ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। साल 1999 में भी रजिनी की हत्या का प्रयास हुआ था।मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रजिनी के वाहन पर विस्फोटक फेंका था, जिसमें वह घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, इन दोनों जजों पर हमले के दौरान उनके एक अंगरक्षक को भी गोली लगी। बाद में हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर का सुप्रीम कोर्ट में कोई मामला लंबित नहीं था।
ईरान और ईराक के बीच आठ साल चला युद्ध साल 1988 में समाप्त हुआ था। रुहोल्ला खामेनेई ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में युद्धविराम को स्वीकार किया था। तभी निर्वासित ईरानी विपक्षी समूह मुजाहिदीन-ए-खल्क (एमईके) ने अचानक ईरान की सीमा पर धावा बोल दिया था। यह समूह भारी हथियारों से लैस था। आखिरकार ईरान ने इस हमले को नाकाम किया। लेकिन इस हमले ने कई राजनीतिक कैदियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की नींव रखी। इसके बाद इन लोगों को सामूहिक फांसी का आदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों के मुताबिक, करीब पांच हजार लोगों को यह सजा दी गई। वहीं, एक ईरानी विपक्षी समूह मुजाहिदीन-ए-खल्क (एमईके) का दावा है कि 30 हजार लोग मारे गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?