यमुना के पानी में जहर वाले दावे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच हरियाणा (Haryana ) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने बुधवार को दिल्ली से सटे पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी को पिया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विवादिता बयान दिया। आज मैं यहां यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना से पानी का एक घूंट पिया है। जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं मिला।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया था। आप का कहना है कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक होने से दिल्ली के तीन जल आपूर्ति संयंत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट शुरू हो गया है। वहीं, केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीती स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने ज़हर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है। कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई ज़हर नहीं है। वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरियाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है।
इस प्रक्रिया से उच्च अमोनिया स्तर वाले पानी को शुद्ध किया जाता है। जल बोर्ड ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस मामले को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के संज्ञान में लाएं। वजह यह कि इससे अंतरराज्यीय संबंधों पर असर पड़ता है।
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini takes a sip of water from the Yamuna River in Delhi’s Palla Village. pic.twitter.com/v1rkJXrcbQ
— ANI (@ANI) January 29, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?