महाकुंभ (Mahakumbh ) के कारण प्रयागराज(Prayagraj जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा हुआ है। इस बीच, विमानन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइनों से अनुरोध किया कि वे उचित किराया बनाए रखें। इसके बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए को 30 से 50 फीसदी तक कम किया है।
महाकुंभ के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के बीच देखे जा रहे भारी उत्साह के बीच प्रयागराज(Prayagraj की उड़ानों के किराये बेहद ऊंचे स्तर पर चले जाने को लेकर बुधवार को नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से उचित किराया तय करने के लिए कहा था। इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है।
प्रयागराज(Prayagraj के संगम क्षेत्र में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश के लाखों लोग पहुंच रहे हैं. इसकी वजह से हवाई यात्रा की मांग बहुत तेजी से बढ़ी जिससे किराये में भी जबर्दस्त उछाल आया है। ऐसी स्थिति में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के लिए कहा था। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को सचिव वी वुलनाम, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रयागराज की उड़ानों के संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि महाकुंभ मेले के समय, पूरे देश से प्रयागराज(Prayagraj के लिए हवाई जहाज की सुविधा सही मात्रा में है या नहीं, और किराया ठीक है या नहीं, इसकी जांच की गई।उसने कहा कि श्रद्धालुओं को एक सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं।
इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के लिए हवाई किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है, हालांकि एयरलाइन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई।
इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, 31 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 21,200 रुपये से अधिक है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत 9,000 रुपये है।इंडिगो लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज(Prayagraj के लिए उड़ानें संचालित करती है। हालांकि एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट की ओर से प्रयागराज की उड़ानों के किराये को लेकर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
इससे पहले दिन में उपभोक्ता मामलों के मंत्री जोशी ने कहा कि हवाई किराया बहुत अधिक हो जाने से महाकुंभ में भाग लेने की योजना बना पाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि किराया कीमतें कम करने के लिए कदम उठाने को डीजीसीए को लिखा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?