उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सोनभद्र ( Sonbhadra ) में रविवार को महाकुंभ (Mahakumbh ) से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। छह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ (Mahakumbh ) स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसा सुबह साढ़े 6 बजे बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ।हादसे में मरने वाली की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) और अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई। घायलों में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) शामिल हैं।
घायल रामकुमार ने बताया- सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज(Prayagraj ) गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। मैं सो रहा था अचानक से मेरी आंख खुली, तो यह मंजर देखकर कांप गया।
पुलिस ने बताया कि महाकुंभ(Mahakumbh ) से लौट रही बोलेरो (CG 13 CA 1165) में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही टेलर (RJ 02 GC 3612) से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएससी बभनी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोग सुरक्षित बच गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।घायलों में रामकुमार यादव (32) पुत्र चक्रधर यादव दिलीप देवी (58) पत्नी चक्रधर यादव अभिषेक यादव (6) पुत्र रामकुमार अहान यादव (4) पुत्र रामकुमार सभी निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर योगी लाल (36) पुत्र ठाकुर राम सुलेन्दरी देवी (32) पत्नी योगीलाल हर्षित (3) पुत्र योगीलाल निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, रायगढ़ शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?