प्रयागराज(Prayagraj ) के दिव्य-भव्य महाकुंभ (Mahakumbh )में सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu ) आएंगी। राष्ट्रपित आठ घंटे से भी ज्यादा समय के लिए प्रयागराज में रहेंगी। वह संगम स्नान के साथ-साथ अक्षयवट और बड़े हनुमान के मंदिर के भी दर्शन करेंगी। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu )सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। देश की प्रथम नागरिक संगम में पावन डुबकी लगाने का एक ऐतिहासिक पल होगा। बता दें, इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में भी पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके बाद धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट के भी दर्शन करेंगी।
सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। ये हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है, इसका महत्व पुराणों में भी दिया गया है। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगी और देशवासियां के सुख-स्मृद्धि की कामना करेंगी।
आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति मुर्मू(President Murmu )समर्थन देंगी। वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
STORY | President Murmu to visit Maha Kumbh Mela on Monday, take holy dip at Sangam
READ: https://t.co/z4keO47M4a pic.twitter.com/V534l5Q6cv
— Press Trust of India (@PTI_News) February 9, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?