उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) शहर में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।4 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह से डैमेज हो गई।
आगे बैठे लोग गाड़ी में फंस गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। ट्रक हाथरस से आगरा आ रहा था, जबकि पिकअप आगरा से हाथरस की ओर जा रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार सुबह 7 बजे खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ।
आगरा ( Agra ) के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बगल घूंसा के सामने ये हादसा हुआ। बताया गया है कि ट्रक और टेंपो में टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मनदीप के साथ दो अन्य लोगों की मौत हुई है, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया है कि ये सभी लोग केटरिंग का काम करते हैं, जो आगरा धौलपुर रोड पर एक शादी समारोह में काम कर अलीगढ़ जा रहे थे।
हादसे में पवन पुत्र कुलदीप निवासी बलराम नगर थाना 21 सेक्टर कैथल हरियाणा, दीपक पुत्र रमेश निवासी दूर्वत हरियाणा औरअमन पुत्र कृष्णा निवासी करथल हरियाणा घायल हैं, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ( Agra ) भिजवा दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?