वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर महाकुंभ (Mahakumbh )जा रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार (Car ) खड़े ट्रक से टकरा गई। पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर कटकर सड़क पर जा गिरा। कार पूरी तरह डैमेज हो गई।
कार (Car ) की सभी सवारियां गाड़ी में फंस गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हादसा शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर मिर्जामुराद के पास हुआ। क्रूजर जीप में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। परिवार कर्नाटक का रहने वाला था। गाड़ी भी कर्नाटक नंबर की थी।
पुलिस ने बताया कि हाईवे पर ट्रक खड़ा था। सुबह 7 बजे पीछे से तेज रफ्तार क्रूजर (Car ) टकराई। पुलिस ने कहा कि क्रूजर की स्पीड तेज थी। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। ड्राइवर के दूसरी तरफ वाला हिस्सा ट्रक में घुस गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अगला हिस्सा पूरा ट्रक से चिपक गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह इतनी बुरी तरह फंसे हुए थे कि बाहर नहीं निकाल पाए।
थोड़ी देर बाद क्रेन को बुलाया गया। ट्रक और क्रूजर (Car )को अलग किया गया। फिर क्रूजर को गैस कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे से ज्यादा का समय रेस्क्यू में लगा।
पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त संभवत: महिला का सिर खिड़की के बाहर रहा होगा। इस वजह से टक्कर के बाद सिर कटकर अलग हो गया। जबकि महिला का धड़ गाड़ी के अंदर फंसा था।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर कांप गए। हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर नहीं था। वह मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया- हादसे से करीब 2 घंटे पहले ट्रक ड्राइवर ने रोड पर ट्रक खड़ा किया था। ट्रक ड्राइवर ने नजदीक के एक दुकानदार को बताया कि ट्रक खराब हो गया है। फिर ड्राइवर थोड़ी दूर जाकर सो गया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत