प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।ईडी ने इसके तीन डायरेक्टर्स पर भी 1.14 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। यह आदेश भारतीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत दिया गया।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया, 100% FDI वाली कंपनी है। बीबीसी डिजिटल न्यूज मीडिया है, लेकिन कंपनी ने FDI को 100% बनाए रखा। जबकि सरकार द्वारा 2019 में जारी आदेश के तहत डिजिटल मीडिया में FDI की सीमा 26% निर्धारित की गई थी, जिसे कंपनी ने नजरअंदाज किया।
ईडी ने 4 अगस्त 2023 को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया, इसके तीन डायरेक्टर और वित्त प्रमुख को एक शो-कॉज नोटिस जारी किया था।बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर कुल जुर्माना 3 करोड़ 44 लाख 48 हजार 850 रुपए का लगाया गया है। इसके अलावा, FEMA 1999 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए 15 अक्टूबर 2021 के बाद हर दिन के लिए 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है, जब तक कंपनी नियमों का पालन नहीं करती।
शुक्रवार को जारी एक आदेश में ईडी ने कहा, “बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया पर 3,44,48,850 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही 15 अक्टूबर 2021 के बाद अनुपालन न करने के लिए प्रति दिन 5,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है।” इसके अलावा, कंपनी के तीन निदेशकों – जाइल्स एंटनी हंट, इंदु शेखर सिन्हा और पॉल माइकल गिब्बन्स – पर व्यक्तिगत रूप से 1,14,82,950 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ईडी के मुताबिक ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) इंडिया ने विदेशी निवेश को 100 प्रतिशत बनाए रखा, जबकि डिजिटल मीडिया के लिए इसे 26 प्रतिशत होना।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?