हरियाणा (Haryana ) के रोहतक की कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) के हत्यारोपी को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की पहचान झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। हत्यारोपी हिमानी का दोस्त था। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। हिमानी की हत्या के बाद उसके शव को सूटकेस में डालकर ले जाते समय की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
हिमानी की हत्या उसके दोस्त ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की थी। इस मामले से जुड़ा एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी उस सूटकेस घसीटता हुआ नजर आ रहा है जिसमें हिमानी का शव मिला था।
झज्जर के खेरपुर गांव में रहने वाले 30 साल के सचिन उर्फ ढिल्लू की मोबाइल शॉप है। एक साल पहले उसकी फेसबुक पर कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल से दोस्ती हुई थी।
शुरुआती जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बने। हिमानी ने संबंधों की वीडियो बना ली।
सचिन 27 फरवरी की रात हिमानी के रोहतक के विजयनगर स्थित घर में ही रुका था। रात में दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने हिमानी (Himani Narwal ) को मार डाला। सचिन ने पहले हिमानी के हाथ चुन्नी से बांधे, फिर मोबाइल चार्जर की केबल से उसका गला घोंट दिया और शव को सूटकेस में बंद कर दिया।
हाथापाई के दौरान आरोपी के हाथों पर भी चोटें आई थी, जिससे खून रजाई पर लग गया था। इस कारण सचिन ने रजाई का कवर उतारकर उसे भी सूटकेस में शव के साथ ही पैक कर दिया।
पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने शाम पांच बजे हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) की हत्या की थी और फिर घर चला गया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह दोबारा आया और खून के धब्बे साफ कर बाकी साक्ष्य मिटाए। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमानी की स्कूटी से ही अपने घर गया था और फाइनेंस कंपनी के पास जेवर गिरवी रखकर पैसे ले लिए थे।
पुलिस के अनुसार सचिन ने रात 9 बजे के करीब शव को घर में रखे सूटकेस में पैक किया और इसके बाद ऑटो में सवार होकर रात को ही सांपला बस स्टैंड पहुंच गया। वहां पहुंचने पर ऑटो को छोड़कर बस स्टैंड की तरफ गया और सूटकेस को वहीं पर फेंक कर भाग गया।
कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) का हत्यारोपी सचिन उर्फ ढिल्लू (30) पुत्र देवेंद्र निवासी गांव खेरपुर जिला झज्जर का रहने वाला है। उसने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी। वह दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी ज्योति अपने 4 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ दो दिन पहले ही मायके गई थी। वर्तमान में सचिन कणोंदा गांव में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता है। एक साल पहले उसने दिल्ली के नांगलोई में भी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की थी। वह इकलौता बेटा है, लेकिन एक ही घर में माता-पिता से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता है। उसकी एक छोटी बहन है,जिसकी शादी हो चुकी है।
सचिन ने हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) का मोबाइल फोन अपने पास रखा। अगले दिन एक निजी फाइनेंस कंपनी के पास हिमानी के घर से लिए गए गहने आदि को करीब दो लाख रुपये में गिरवी रख दिया। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर हत्यारोपी सचिन की लोकेशन दिल्ली के मुंडका में मिली थी। रोहतक पुलिस ने एसआईटी सहित आठ टीमों का गठन किया था। दिल्ली पुलिस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने हत्यारोपी का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, एएसपी वाईवीआर शशी शेखर और डीएसपी सांपला रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।



Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत