उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad ) जिले में आईजी पीएसी के आवास पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सिपाही शुभम कुमार (25) ने इंसास रायफल से गर्दन के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रायफल में टीआरबी सिस्टम लगा होने के चलते एक के बाद एक तीन गोलियां चलीं, जिससे सिपाही के सिर के चीथड़े उड़ गए।
मुरादाबाद (Moradabad )पुलिस के मुताबिक, सिपाही शुभम कुमार मूल रूप से बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के सैदपुरी गांव के रहने वाले थे। वह 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी 23वीं वाहिनी पीएसी में तैनाती थी। इन दिनों उनकी ड्यूटी आईजी पीएसी के आवास पर चल रही थी।
सूचना पर मुरादाबाद (Moradabad )पीएसी के उप सेनानायक डाॅ. अनूप सिंह और सीओ कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। अब तक की जांच में सामने आया है कि इंसास रायफल में टीआरबी (थ्री राउंड बर्स्ट) सिस्टम लगा हुआ था, इसके कारण एक के बाद तीन गोलियां चलीं।
रायफल की नाल गर्दन के नीचे लगाकर ट्रिगर दबाया गया, इससे सिपाही के सिर के चीथड़े उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दे दी। सिपाही के परिवार में माता-पिता के अलावा पांच बहनें और एक छोटा भाई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि गोली लगने से सिपाही की माैत हुई है। गोली कैसे चली, इसकी जांच की जा रही है।
मुरादाबाद (Moradabad ) में आईजी की तैनाती न होने के कारण उनका आवास खाली है, जिसे गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, वहां लगातार एक गार्द और संतरी की ड्यूटी लगती है, जिसमें सिपाही शुभम कुमार भी तैनात थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?