उत्तर प्रदेश के एटा (Etah ) जिले में यूको बैंक ( UCO Bank )घोटाले में बैंक प्रबंधक के साथ अब ग्राहक भी फंस गए हैं। कुल मिलाकर 34 लोगों पर अदालत के आदेश से बैंक के सहायक महाप्रबंधक, कानपुर दीपक कुमार ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सब ने मिलकर लगभग 5.79 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
दीपक कुमार ने बताया कि तत्कालीन यूको बैंक ( UCO Bank )शाखा प्रबंधक अच्युतकांत त्रिपाठी निवासी निकट बांके बिहारी मंदिर बनवारी नगर कस्बा व थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज, तत्कालीन होम लोन डीएसए नीरज निवासी संजय नगर कोतवाली नगर, नेहा और उसका पति अक्षय कुमार निवासी भांमरपुर थाना रिजोर ने 30 ग्राहकों के साथ मिलकर अलग-अलग मौकों पर धोखाधड़ी की।
अच्युत के स्थानांतरण के बाद कई ग्राहकों ने शिकायत की तो बैंक की ओर से जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि 17 ग्राहकों के खाते से कुल 8110750 रुपये के बाउचर शाखा में नहीं मिले। इन 17 ग्राहकों में 8 का खाता 12 सितंबर 2024 तक एनपीए हो चुका था। जांच में अच्युत को दोषी पाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसका उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
20 मार्च 2024 को इनको निलंबित कर दिया गया। वहीं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच में पता चला कि ग्राहकों की धनराशि और सरकारी सब्सिडी का इन लोगों ने बंदरबांट किया। इन लोगों ने 47577300 रुपये ऋण के उद्देश्य से लेकर अन्य कार्यों में प्रयोग किए हैं। 29 ग्राहकों ने अपने-अपने खातों को एनपीए कर दिया और जानबूझकर सरकारी सब्सिडी पर लोक धन को हड़प लिया।
षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वास घात करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त किया है। इससे बैंक की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। कुल मिलाकर 57888050 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इससे पहले कई ग्राहकों ने उनके खातों से रुपये निकाल लिए जाने की रिपोर्ट यूको बैंक ( UCO Bank ) प्रबंधक व कर्मचारियों पर दर्ज कराई थीं। इसमें पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?