राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के नेता मणि शंकर अय्यर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “सिरफिरा” (पागल व्यक्ति) करार दिया। अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अकादमिक रूप से संघर्ष कर रहे थे और एक एयरलाइन पायलट होने के बावजूद प्रधानमंत्री कैसे बन सकते थे।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत( Ashok Gehlot ) ने अय्यर के बयान को हताशा की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान केवल एक सिरफिरा व्यक्ति ही दे सकता है। गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब मणिशंकर अय्यर उनके काफी करीबी हुआ करते थे। इतना ही नहीं मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रहे और सोनिया गांधी के भी करीबी रहे हैं। वो लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं क्यों पिछले कुछ वर्षाें से वे लगातार विवादित बयान देते आ रहे हैं। राजीव गांधी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया और उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कानून पारित किए गए।
अय्यर का यह विवादित बयान भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया था, जिसमें अय्यर को यह कहते सुना गया कि “राजीव गांधी इंग्लैंड में दो बार फेल हुए, फिर भी प्रधानमंत्री कैसे बन गए?” इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा। गहलोत ने अय्यर की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निंदनीय बताया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने से पार्टी के अंदर विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।
अय्यर की टिप्पणियों पर कांग्रेस सांसद दानिश अली ने कहा कि राजीव गांधी को देश में आईटी क्रांति और आधुनिकीकरण लाने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था की भी शुरुआत की थी। वहीं टिप्पणी पर आपत्ति करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि अय्यर का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?