ब्रिटेन ( Britain )ने गुरुवार को उन घटनाओं की कड़ी निंदा की, जब एक खालिस्तानी समर्थक ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ( S Jaishankar ) के काफिले की सुरक्षा में सेंध लगाई। ब्रिटेन ने इसे पूर्ण रूप से अस्वीकार्य बताया और कहा कि इस तरह के प्रयासों को धमकाने, डराने या सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करने का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
यह घटना तब हुई जब विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ब्रिटेन से अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का आह्वान किया, क्योंकि एक प्रदर्शनकारी ने बुधवार शाम को लंदन में चाथम हाउस से बाहर जयशंकर ( S Jaishankar ) के काफिले को घेरने की कोशिश की। यह प्रदर्शनकारी कुछ अन्य लोगों के साथ खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहा था और अलगाववादी झंडे लहरा रहा था। हालांकि, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को रोक लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
इस घटना के बाद, विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक छोटे समूह के अलगाववादियों और उग्रवादियों की इन गतिविधियों को वे नकारते हैं और ब्रिटेन से अपेक्षाएं जताई हैं कि वे अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर( S Jaishankar ) की लंदन में सुरक्षा चूक को लेकर भारत ने नई दिल्ली में ब्रिटेन के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। इस दौरान विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारत ने प्रभारी राजनयिक को आपत्तिपत्र दिया।
समाजिक संगठन इनसाइट यूके ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया और इसे शर्मनाक बताया, क्योंकि यह हमला उस समय हुआ जब भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी से द्विपक्षीय रिश्तों पर सफल वार्ता की थी।
ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं जो चाथम हाउस के बाहर विदेश मंत्री एस. जयशंकर( S Jaishankar ) के ब्रिटेन दौरे के दौरान हुई।’ उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार बनाए रखता है, लेकिन किसी भी तरह से धमकाने, डराने या सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करने की कोशिश पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?