प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 850 करोड़ रुपये के फाल्कन घोटाले (Falcon ‘scam’ ) के मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़े अमरदीप के एक निजी विमान को ईडी ने जब्त कर लिया है। इस विमान की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे पिछले साल अमरदीप ने कथित रूप से घोटाले के पैसों से खरीदा था।
ईडी की कार्रवाई से अवगत अधिकारियों के अनुसार, अमरदीप और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को दुबई भागने के लिए विमान का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसी ईडी ने पुष्टि की है कि अमरदीप ही इस विमान का मालिक है, जिसे उसने 16 लाख डॉलर (करीब 14 करोड़) में वर्ष 2024 में प्रेस्टीज जेट्स इंक के जरिये खरीदा था। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, फाल्कन ग्रुप की पोंजी योजना का उपयोग जेट खरीदने में किया गया।
शुक्रवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद आठ सीटों वाले इस निजी विमान को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने विमान के चालक दल और अमरदीप के कुछ करीबी सहयोगियों के बयान भी दर्ज किए। जांच एजेंसी ने सीमा शुल्क विभाग से विमान की आवाजाही के बारे में सामान्य घोषणा मांगी थी, जिसके बाद पता चला कि अमरदीप एक अन्य व्यक्ति के साथ 22 जनवरी को इसी विमान से देश से बाहर चला गया था।
आरोप है कि फाल्कन(Falcon ) ग्रुप ने धोखाधड़ीपूर्ण इनवॉइस डिस्काउंटिंग निवेश योजना के माध्यम से उच्च रिटर्न का वादा करके निवेशकों से 1700 करोड़ रुपये जमा किए थे। एकत्रित कुल धनराशि में से 850 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए, लेकिन 6,979 निवेशकों को भुगतान नहीं किया गया।
फाल्कन (Falcon ) ग्रुप का अध्यक्ष व महाप्रबंधक अमरदीप और दूसरे आरोपी फरार हैं। अमरदीप दुबई भाग चुका है। पिछले महीने 15 फरवरी को साइबराबाद पुलिस ने फाल्कन ग्रुप के उपाध्यक्ष पवन कुमार ओडेला और फाल्कन कैपिटल वेंचर्स की निदेशक काव्या नल्लूरी को घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?