दिल्ली ( Delhi ) की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है, महिला सम्मान योजना को रेखा गुप्ता ( CM Rekha Gupta ) कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।
इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं।जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला समृद्धि योजना लाने का वादा किया था। संकल्प पत्र में भी इसका वादा किया गया था। रेखा गुप्ता की सरकार की कैबिनेट ने इसके लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए आवंटित किए। महिला सशक्तिकरण का काम शुरू हो गया है।रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रूपरेखा तैयार करने के लिए समिति गठित, जिसमें आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा शामिल हैं।
महिला समृद्ध योजना को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ( CM Rekha Gupta ) ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया. लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे. दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई. लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता( CM Rekha Gupta ) ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी ही महिला सांसद को घर बुलाकर उनका अपमान किया है। इसी तरह इंदिरा गांधी ने कभी किसी महिला को उभरने नहीं दिया। आज भाजपा ने ऐसा कर दिया है कि अगर निर्मला सीतारमण देश का बजट पढ़ेंगी तो रेखा गुप्ता दिल्ली में पढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( CM Rekha Gupta ) ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को समझा कि देश की तरक्की सिर्फ एक वर्ग से नहीं होने वाली, इसका रास्ता महिलाओं की तरक्की से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान के लिए देश में चला रहे हैं उसी तरह से दिल्ली में भी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( CM Rekha Gupta ) ने बताया- हमने एक कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता मैं स्वयं करूंगी। इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी रहेंगे। कमेटी योजना का पोर्टल बनाने, नियम और शर्तें तय करने पर विचार-विमर्श करेगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए अलग पोर्टल महिला समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। महिलाएं इस पर वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करके आवेदन कर सकेंगी।
योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना का बजट अगले साल बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?