असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता( Lt General Rana Pratap Kalita) को राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम वैभव’ देने का फैसला किया है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल बटालियन और शांतिकाल में माउंटेन ब्रिगेट की कमान संभाली। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका), ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन रक्षक (जम्मू-कश्मीर), ऑपरेशन बजरंग, ऑपरेशन राइनो (असम), ऑपरेशन ऑर्चिड (नगालैंड) और ऑपरेशन हिफाजत (मणिपुर) जैसे कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भाग लिया। जनरल कलिता ने संयुक्त राष्ट्र में भी दो बार सेवा दी। इसमें एक बार मिलिट्री ऑब्जर्वर के रूप में सिएरा लियोन और दूसरी बार अभियान के प्रमुख के रूप में सूडान में सेवा दी। उन्होंने आईआईआई कोर की कमान भी संभाली और पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवा दी।
वह असम के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पद की जिम्मेदारी संभाली। जनरल कलिता ( Lt General Rana Pratap Kalita) के परिवार में पत्नी निशा कलिता और दो बच्चे हैं। उनके बेटे को भारतीय सेना में कमीशन मिला है और वह 9 कुमाऊं रेजिमेंट में सेवा दे रहे हैं, जबकि उनकी बेटी दिल्ली विश्वविद्यालय में लेक्चरर हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?