हरिद्वार (Haridwar ) में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मां ने अपनी ही छह महीने की जुड़वा बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी।
हरिद्वार (Haridwar ) पुलिस ने मामले खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि दोनों बच्चियां रात में अक्सर रोती थीं और उसे आराम नहीं मिलता था। इसलिए उसने तकिया से मुंह दबाकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गुरुवार को छह महीने की दो जुड़वा बहनों के मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली थी।
फैक्टरी कर्मचारी महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर ने अपनी बच्चियों की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी पत्नी शुभांगी पास की ही दुकान पर दूध लेने गई थी। दोनों बच्चियां घर पर सो रही थीं। जब वापस लौटी तो दोनों बेहोशी मिली थी। अस्पताल ले जाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की गई। पूछताछ करने के साथ ही आसपास के कैमरों को चेक किया गया। जिस वक्त शिवांगी ने घर से दूध लेने जाने की बात बताई और कमरे में उसे वक्त में जाती हुई नहीं दिखाई दी तब पुलिस का माथा ठनका और यहां से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ। कई घंटों तक महिला से गहनता से पूछताछ की गई। तब वह टूट गई और उसने राज खोल दिया।
हरिद्वार (Haridwar ) एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थीं। उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। कम उम्र और साथ में कोई परिजन न होने की वजह से उसमें चिड़चिड़ापन बढ़ता गया।ऐसे में रात में नींद औरआराम पूरा न होने के कारण उसे ने गुस्से व झल्लाहट में आकर बार-बार रो रही बच्चियों को पहले तकिया से दबाया। दोनों के ज्यादा चिल्लाने पर फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
🟥 रिश्तों को कलंकित करने वाली खौफनाक घटना से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा
🟥 जुड़वा बच्ची हत्या प्रकरण में कलयुगी माँ गिरफ्तार
🟥 बच्चियों के रोने से परेशान कलयुगी मां ने बच्चियों को उतारा मौत के घाट@uttarakhandcops @DIGGarhwalRange pic.twitter.com/ersw4ecZ5u
— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) March 9, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?