उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) शहर में भारत और न्यूजीलैंड का मैच देख रहे दयालबाग शिक्षण संस्थान के बीटेक छात्र सिद्धांत गोविंद शर्मा की सिकंदरा में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अपने तीन दोस्तों के संग मैच देखने आया था। बाइक सवार हमलावरों ने मैदान में खड़े होने का कारण पूछा। इसके बाद रुपयों की मांग की। विरोध पर हमला कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
आगरा ( Agra ) शहर में वारदात रात करीब 9 बजे हुई। सेक्टर-7, आवास विकास काॅलोनी निवासी सिद्धांत गोविंद शर्मा (24) रविवार रात काॅलोनी के शुभम गुप्ता, पुष्पांजलि गार्डेनिया निवासी शशांक राना और अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट निवासी सिद्धांत राना के साथ शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चाैराहे पर पहुंचे। वहां मैदान में खड़े होकर चारों मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे।
आगरा ( Agra ) को पुलिस को बताया कि तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। एक ने चारों से रुपये मांगे। मना करने पर चाकू निकाल कर सिद्धांत के पेट में मार दिया। दोस्तों पर भी वार किए। वह किसी तरह बच सके। हमलावर भाग गए। अस्पताल में सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया गया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की। एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि चारों दोस्त पार्टी करने आए थे। उनके पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
शुभम, सिद्धांत और शशांक ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। रंगबाजी में उनसे पूछने लगे कि वह चारों यहां क्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैच देख रहे हैं। जिस पर बाइक सवार रंगबाजी में उन्हें हड़काने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जिस पर वह भी बाइक सवारों से भिड़ गए।
मारपीट के दौरान बाइक सवार एक युवक ने चाकू निकालकर सिद्धांत के पेट में ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। वह लहूलुहान होकर गिर गया, उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। अचानक हुई घटना से तीनों मित्र सकते में आ गए। करीब एक डेढ़ घंटे बाद उन्होंने 112 नंबर पर काल करके पुलिस को हत्या की जानकारी दी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिद्धांत बीटेक का छात्र है। वह दयालबाग शिक्षण संस्थान ( Dayal bagh Educational Institute) में पढ़ाई कर रहा था। वहीं शशांक पिता के साथ कारोबार करता है। सिद्धांत राना और शुभम गुप्ता बीकाम कर रहे हैं। शुभम पड़ोसी है। वह अक्सर पार्टी करने के लिए रात में घर से निकल जाते थे। पुलिस यह भी पता कर रही है कि चारों इतनी दूर क्यों आए थे। परिवार में कोहराम मचा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?