उत्तराखंड ( Uttarakhand) के देहरादून ( Dehradun ) में राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है, जिसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों श्रमिक कई फीट दूर छिटक कर जा गिरे और फिर कार पास में खड़ी एक स्कूटी से टकराई। स्कूटी पर बैठक दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। इसके बाद कार सवार वहां से शहर की ओर भाग गए।
घटना देहरादून ( Dehradun ) के राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे। सभी शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जाहिर शामिल हैं। हादसे के वक्त ये दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। शहर के चारों ओर बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
देहरादून ( Dehradun ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?