हरियाणा नगर निकाय चुनाव (Haryana Municipal Election)में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से नौ पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है, जबकि नवगठित मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता है। इसके साथ ही कांग्रेस का निकाय चुनाव में सुपड़ा साफ हो गया है।
10 नगर निगमों में से 7 में महिलाएं मेयर बनी हैं। जबकि सिर्फ 3 में पुरुष मेयर बने। गुरुग्राम में राज रानी, यमुनानगर में सुमन बहमनी, पानीपत में कोमल सैनी, फरीदाबाद में प्रवीण जोशी, मानेसर में डॉ इंद्रजीत, अंबाला में सैलजा सचदेवा और करनाल में रेणु बाला मेयर चुनाव जीतीं।
हरियाणा नगर निकाय चुनाव (Haryana Municipal Election) मेंकांग्रेस का किसी भी निगम में खाता नहीं खुला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भी कांग्रेस जीत नहीं पाई। इसी तरह सिरसा नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन बना। सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा सांसद हैं।
मानेसर नगर निगम में निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीतीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था।
फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, गुरुग्राम और मानेसर में 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। अंबाला और सोनीपत में मेयर पद के उपचुनाव के लिए भी इसी दिन मतदान हुआ। इसी दिन 21 नगर पालिकाओं के लिए भी वोट डाले गए। पानीपत में 9 मार्च को वोटिंग हुई।
विधानसभा चुनाव के पांच महीने के बाद हुए निकाय चुनाव (Haryana Municipal Election)में एकतरफा जीत का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को सूत्रधार बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश के लिए मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मोदी ने कहा कि मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है, जिसके लिए उनकी दिल से सराहना करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को हरियाणा की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। इसके लिए प्रदेश के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। अमित शाह ने कहा कि इस जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए हरियाणा के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार।
यह जीत राज्य में @NayabSainiBJP जी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2025


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत