उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh ) में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए बदमाशों ने युवक को घर के पास घेर लिया। 8-9 राउंड फायर किए। युवक के पेट और पीठ में 7 गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपियों को दौड़ाया। लेकिन आरोपी ने उन पर भी फायर झोंक दिया। लोग बाल-बाल बचे। आसपास की दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV भी सामने आया है।
अलीगढ़ (Aligarh ) के सीओ प्रथम एएसपी मयंक पाठक समेत पुलिस फोर्स और फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है। ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके के तेलीपाड़ा का है।
अलीगढ़ (Aligarh ) के तेलीपाड़ा निवासी हारिस (25) उर्फ कट्टा अपने दोस्तों के साथ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था। सुबह 3:30 बजे जब सहरी का समय हुआ तो वह अपने घर की ओर जाने लगा। परिवार के लोगों ने बताया, जब वह घर के नजदीक गली नंबर 9 के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने उसे घेरकर लिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हारिस की हत्या कर दी।
इलाके के लोगों ने बताया-आरोपियों ने 8-9 राउंड फायर किए। इसमें 5-6 गोलियां हारिश के लगी हैं। कुछ गोलियां आसपास की दुकानों पर भी लगी, जिससे दुकान के शटर में छेद भी हो गए हैं। दो लोगों ने आरोपियों को दौड़ाकर रोकने की कोशिश की। लेकिन हारिश को गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसके ऊपर भी फायर कर दिया। उन्होंने छिप कर अपनी जान बचाई। किसी रंजिश के कारण हारिश की हत्या की गई है।
युवक के हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं। इस हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों को गोलियां बरसाते देखा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?