हरियाणा (Haryana ) के भिवानी( Bhiwani ) में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल (Chaudhary Devi Lal)की प्रतिमा के अपमान पर बवाल मच गया है। यहां युवक ने प्रतिमा के ऊपर चढ़कर रील बनाई। रील में एक युवक प्रतिमा के कंधे पर चढ़कर नाच रहा है। इनमें से एक युवक की वीडियो भी बना रहा था। इस रील के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना लगाया गया है।
इसका वीडियो सामने आते ही चौटाला परिवार नाराज हो गया है। चौधरी देवीलाल (Chaudhary Devi Lal)पड़पोते जननायक जनता पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के SP को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिग्विजय ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत कर इस पर फैसला किया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।
चौधरी देवीलाल (Chaudhary Devi Lal)की प्रतिमा के अपमान की वायरल वीडियो में 3 युवक दिखाई दे रहे हैं। एक युवक प्रतिमा के ऊपर चढ़ा हुआ है। वहीं, दूसरा युवक उसकी वीडियो बना रहा है और तीसरा युवक भी उसके पास है। वहीं, सोशल मीडिया पर डाली वीडियो के बैकग्राउंड में होली का हरियाणवी गाना भी बज रहा है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिली थी, जिसमें कुछ युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ अभद्रता करने का काम किया है। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। देवीलाल को चाहने वाले गरीब, किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग के लोग इस हरकत से बहुत ज्यादा आहत हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र के नौजवान लड़के अगर इस तरह से अपने महापुरुषों के साथ बर्ताव करेंगे तो हम कैसे अपने सुनहरे भविष्य को लिखने की कामना कर सकते हैं।
अपमान का यह मामला भिवानी के गांव धनाना में सामने आया। यहां देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण 20 सितंबर 2003 को पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला व विधायक शशि रंजन परमार ने किया था।
गांव धनाना निवासी दिनेश ने बताया कि पहले भी शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की अभद्रता की जा चुकी है, लेकिन अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सबको पता चल गया। इससे पहले इस प्रतिमा की करीब 8 बार रिपेयरिंग करवाई जा चुकी है। पहले भी शरारती तत्वों द्वारा अभद्रता की गई और रोकने पर झगड़ा भी हुआ था।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?