अभिनेता सनी देओल( sunny deol) फिल्म ‘जाट’ (Jaat) में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है, जो जल्द पूरा होगा। आज रविवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट पर अपडेट दिया है। उन्होंने इसका प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सनी देओल गरजते दिख रहे हैं।इसके ट्रेलर का प्रोमो आज पीपल मीडिया फैक्ट्री के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। साथ ही बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 24 मार्च को रिलीज होगा।
फिल्म ‘जाट’ (Jaat) के मेकर्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉन्च की घोषणा करते हुए इसका धमाकेदार प्रोमो शेयर किया। प्रोमो में सनी देओल अपने ट्रेडमार्क गुस्से और जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में गूंजती आवाज में कहा गया है – “सॉरी बोल।”
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा धमाका लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘जाट’ (Jaat) का ट्रेलर अब जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए 24 मार्च को एक भव्य इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें सनी देओल के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, निर्देशक और प्रोड्यूसर भी मौजूद रहेंगे।
मेकर्स ने जानकारी दी कि मुंबई में मीडिया से इंटरैक्शन के बाद सनी देओल और फिल्म की टीम जयपुर आएंगे और शाम 6 बजे ट्रेलर को लॉन्च करेंगे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सनी देओल की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिेकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी। अब वह ‘जाट'(Jaat) के जरिए एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है।
‘जाट’ (Jaat) फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, रेजिना, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज और सैयामी खेर जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म को नवीन यरनेनी, रविशंकर यालामंचिली, टी. जी. विश्व प्रसाद और विवेक कुचिबोटला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है।फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी ऋषि पंजाबी ने संभाली है।
A glimpse of the MASS FEAST 💥💥💥#JaatTrailer PRELUDE out now!
▶️ https://t.co/7Fmx2rYsaE
Trailer out on March 24th at 12.06 PM ❤🔥#JAAT GRAND RELEASE WORLDWIDE ON APRIL 10th 🔥#BaisakhiWithJaatStarring Action Superstar @iamsunnydeol
Directed by @megopichand
Produced… pic.twitter.com/h7snpltl7I— People Media Factory (@peoplemediafcy) March 23, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?