उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) के सैरपुर इलाके में हॉस्टल स्टूडेंट ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी।घटना सेवा हॉस्पिटल के पीछे ब्रिजधाम कॉलोनी की है। महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।
राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में छात्रों के झगड़े का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। छात्रों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से उसकी पत्नी मौत हो गई। मामले में श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार को रात करीब 11.30 बजे उनके घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी। वह अपनी पत्नी सारिका श्रीवास्तव के साथ छत पर टहल रहे थे। श्याम जी श्रीवास्तव ने लड़कों को लड़ाई करने से लिए मना किया। कहा अभी पुलिस को फोन करते हैं। इस पर लड़कों ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी लखनऊ ( Lucknow ) पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में अनीता नायक हॉस्टल के 8 लड़कों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।सारिका के पति फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। उन्होंने बताया- अनीता नायक हॉस्टल मकान के सामने है। यहां अक्सर विवाद होता है।
सात महीने पहले हॉस्टल के मालिक से बात किया था। कहा था- हॉस्टल किसी परिवार को रेंट पर दे दो। कॉलोनी का माहौल खराब होता है, लेकिन हॉस्टल मालिक ने बात नहीं सुनी। शनिवार रात मैं पत्नी के साथ रोज की तरह खाना खाकर छत पर टहल रहा था। तभी गाली गलौज की आवाज आई।
नीचे देखे तो सात-आठ लड़के विवाद कर रहे थे। इस पर सारिका ने गाली गलौज करने से मना की। पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो लड़के कुछ दूर हट गए। फिर अचानक फिर लौट कर आए। बोलने लगे- अच्छा पुलिस से शिकायत करोगे। इसके बाद फायरिंग कर दी।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस