गुजरात ( Gujarat) के जामनगर( Jamnagar ) के बाहरी इलाके में बुधवार देर रात जगुआर लड़ाकू विमान ( Jaguar fighter jet ) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुई। क्रैश में एक पायलट की मौत हुई है। एक घायल है।
जामनगर( Jamnagar ) में क्रैश के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया। उसमें आग लग गई। क्रैश वाली जगह पर ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन मौजूद है।
ये हादसा जामनगर के कलावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा गया है। जानकारों के मुताबिक,जगुआर लड़ाकू विमान ( Jaguar fighter jet ) के परखच्चे उड़ गए हैं और आसपास के इलाके में जा गिरे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ हादसे की जगह पर जुटी हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब जगुआर विमान ( Jaguar fighter jet )दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो। इससे पहले भी कई मौकों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। भारतीय वायुसेना के पास जगुआर विमानों का एक बेड़ा है, जो मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और सामरिक हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हुआ था। फाइटर जेट ने अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी।
इस हादसे में पायलट जेट से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हुआ था। इसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना का परिवहन विमान रूसी मूल का एएन-32 लैंडिंग के बाद क्रैश हुआ था।
A Jaguar fighter aircraft crashes in Jamnagar, Gujarat. More details awaited: Defence Sources pic.twitter.com/apuRWN3wc8
— ANI (@ANI) April 2, 2025



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?