यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रमुख ऐप्स पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की सेवाएं ठप हो गईं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, रात 8 बजे तक कुल 449 शिकायतें दर्ज की गईं।
इनमें से लगभग 53 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को ऐप्स के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करते समय समस्याओं का सामना किया। बता दें कि एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले 26 मार्च को यूपीआई की सेवाएं ठप हो गई थी।
यूपीआई की सेवाएं ठप(UPI down) होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी सामने आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया कि लगता है UPI फिर से ठप हो गया है! जबकि दूसरे उपयोगकर्ता ने लिखा कि आजकल UPI के साथ क्या हो रहा है? यह हर दूसरे दिन विफल हो रहा है।
इस दर से यह मुझे किसी दिन होटल में बर्तन धोने पर मजबूर कर देगा। साथ ही यूजर कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए कि यूपीआई सुचारू रूप से काम करे।
अगर आपका यूपीआई भुगतान फेल हो रहा है, तो आप कुछ समय बाद ही दोबारा कोशिश करें। लेकिन इससे पहले इस मामले से जुड़े अपडेट के लिए एनपीसीआई और अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणिक समाचार पत्रों के सोशल मीडिया पेज को जरूर देंख लें। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कैश के जरिए अपने सभी भुगतान करें।
गौरतलब है कि इससे पहले 26 मार्च को भी यूपीआई की सेवाएं बाधित(UPI down) हुई थीं, जिसके कारण डिजिटल लेनदेन में समस्या आई थी और बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने तत्काल भुगतान इंटरफेस में समस्याओं की रिपोर्ट की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?