गुजरात ( Gujarat) के राजकोट(Rajkot ) शहर में बुधवार सुबह स्थानीय नगर निगम की ओर से संचालित तेज रफ्तार बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस दौरान तीन4 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया और कारों सहित वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है।
राजकोट(Rajkot )में इंदिरा सर्किल के पास बुधवार सुबह एक लापरवाह सिटी बस चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और भारी हंगामा किया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिग्नल खुलने पर सभी वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच अचानक पीछे से एक सिटी बस आई और लोगों को टक्कर मारते आगे बढ़ गई। बस ने 7-8 लोगों को अपनी चपेट में लिया, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साई लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर ड्राइवर को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ड्राइवर को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राजकोट(Rajkot ) में उपायुक्त (जोन -2) जगदीश भांगरवा ने बताया कि राजकोट नगर निगम (आरएमसी) की ओर से संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान बस ने कई चारपहिया और दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों सहित कई वाहनों को चपेट में लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?