उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad )जिले के नंदग्राम क्षेत्र राधाकुंज कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी ने बुधवार की सुबह घर में पहले अपनी पत्नी अंशु त्यागी के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी से सटाकर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दंपत्ती के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने घटना की वजह खुद को कैंसर की बीमारी से पीड़ित होना बताया है।
मूलत: मेरठ के बिजौली के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद से सेवानिवृत चंद्र स्वरूप त्यागी राधा कुंज कॉलोनी में रहते हैं। उनके पास के ही मकान में उनका इकलौता बेटा प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी पत्नी अंशु त्यागी और दो बेटों के साथ रहते थे। उन्होंने पांच माह पहले ही बड़े बेटे की शादी की थी।
मौके से गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस को सुसाइड नोट और लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली। सुसाइड नोट में मृतक प्रॉपर्टी डीलर ने वारदात को अंजाम देने की वजह बताई है।
सुसाइड नोट में लिखा है-मैं कुलदीप त्यागी कैंसर से पीड़ित हूं, जो कि मेरे घर वालों को अब तक नहीं पता है। मैं नहीं चाहता कि मेरे इलाज में पैसा खर्च हो और मैं जब भी न बचूं। इसलिए मैं अपने आप को खत्म कर रहा हूं। अपनी घरवाली को भी अपने साथ लेकर जा रहा हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने की कसम खाई है। ये सब मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। खासतौर पर मेरे बच्चों का, वो बहुत अच्छे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?