उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) में मंगलवार देर रात एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों (15 IPS Officers )के तबादले किए हैं, जिनमें 2 डीआईजी और 13 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। इस तबादले में सात जिलों — झांसी, महोबा, बांदा, सीतापुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) और कानपुर देहात के पुलिस कप्तानों को बदला गया है।
लखनऊ जीआरपी की कमान डीजीपी मुख्यालय में तैनात रोहित मिश्रा को सौंपी गई है, वहीं प्रयागराज जीआरपी का एसपी प्रशांत वर्मा को बनाया गया है।सीतापुर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। यहां के एसपी चक्रेश मिश्रा को हटाकर उन्हें एएनटीएफ का एसपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल को सीतापुर भेजा गया है।
बांदा की कमान अब महोबा के एसपी रहे पलाश बंसल को सौंपी गई है, जबकि लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक रहे प्रबल प्रताप सिंह को महोबा का नया एसपी बनाया गया है।फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) में आरती सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर अब फतेहगढ़ की एसपी होंगी।अभिषेक यादव की 3 साल बाद मेनस्ट्रीम में वापसी हुई है। उन्हें पीलीभीत का जिम्मा सौंपा गया है। अभिषेक यादव को मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ के बाद हटा दिया गया था।
15 आईपीएस अफसरों (15 IPS Officers ) की तबादला सूची में शामिल महोबा के एसपी पलाश बंसल को बांदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे तेज-तर्रार छवि के अफसर माने जाते हैं। उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा बेहद कम समय में किया है। बांदा, 17 थानों वाला बड़ा जिला है, जबकि महोबा छोटे जिलों में शुमार होता है, जहां केवल 10 थाने हैं। बंसल अलीगढ़ और अयोध्या में ट्रेनी आईपीएस अफसर के रूप में चार साल से अधिक समय तक तैनात रहे हैं।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?