उत्तर प्रदेश के हाथरस ( Hathras ) जिले में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में प्रोफेसर रजनीश के बाद अब पीसी बागला महा विद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर पर पुलिस ने अपना शिकंजा कर दिया है। पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया ।कोर्ट ने रिमांड की मंजूरी नहीं दी और जमानत दे दी।
हाथरस ( Hathras ) जिले के पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिंहा ने बताया कि इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं। इन बयानों में यह सामने आया था कि छात्राओं द्वारा अपने यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से की गई थी, लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया। इससे स्पष्ट होता है कि छात्रों के यौन शोषण की जानकारी होने के बाद भी अपराध को लगातार बढ़ावा देने में प्राचार्य की भूमिका रही है।
पुलिस ने पीड़िताओं के बयानों के आधार पर प्राचार्य को मंडी समिति के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस प्राचार्य को आरोपी बनाकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र , दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धारा में जेल भेजने के लिए रिमांड प्रार्थना दिया। पुलिस के रिमांड प्रार्थना पत्र को न्यायालय ने खारिज करते हुए लोक सेवक द्वारा अपने पदीय दायित्व का निर्वहन न करने की धारा में रिमांड स्वीकार करते हुए जमानत दे दी है।
बता दें कि हाथरस ( Hathras ) में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं का यौन शोषण किया। उसने छात्राओं को अश्लील वीडियो बनाए। उसने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे कई वीडियो मिले हैं।
प्रोफेसर रजनीश कुमार के खिलाफ छात्राओं के यौन शोषण के मुकदमे दर्ज किए थे। मुकदमों के दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। आरोपी के जेल जाने के बाद भी यौन शोषण की शिकायतें सामने आई।
पीड़िताएं बिना नाम के शिकायती पत्रों को भेजे। सभी शिकायतों में नौकरी दिलवाने के नाम पर, अधिक नंबर देने के नाम पर व मंहगे मंहगे गिफ्ट दिए जाने के बाद यौन शोषण किए जाने की बात लिखी गई थी। इन शिकायतों के आने के बाद पुलिस पीड़िताओं की तस्दीक में जुट गई है। हालांकि, अभी कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। इन शिकायती पत्रों के आधार पर पुलिस पीड़िता की पहचान करने में जुटी। इन शिकायती पत्रों के जरिए प्रोफेसर रजनीश की करतूत सामने आई।
पीसी बागला महाविद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर रजनीश छात्राओं को मजाक-मजाक में गले लगाने और हंसी ठिठोली से शुरुआत करता था। जब छात्राएं विरोध नहीं करतीं तो उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। किसी ने शुरुआत में ही विरोध कर दिया तो फिर उसे कुछ नहीं कहता था।
#WATCH हाथरस: एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया, “बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर को गिरफ़्तार किया गया है जिन्होंने प्रोफेसर रजनीश कुमार को बढ़ावा दिया और पीड़ित छात्राओं को धमकाया। प्रोफेसर रजनीश को छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पहले ही… pic.twitter.com/aF7jhxDWXA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?