अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ( US Vice President JD Vance ) ने अपने परिवार के साथ ताजमहल (Taj Mahal ) का दीदार किया। उन्होंने अपनी पत्नी उषा और तीनों बच्चे विवेक, इवान, मीराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। वेंस अपनी बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमें। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ मोहब्बत की इमारत का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण…धन्यवाद।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ( US Vice President JD Vance )अपने परिवार के साथ सुबह करीब 10.15 बजे ताजमहल पहुंचे। ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। मानो वो ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। इस दौरान वेंस का पूरा परिवार भारतीय रंग में रंगा नजर आया। दोनों बेटे एक जैसे पारम्परिक कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दिए, वहीं बेटी ने लहंगा, चोली पहनी हुई थी।
इस दौरान उन्होंने गाइड नितिन से ताज को लेकर कई सवाल किए। नितिन ने बताया कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ताज महल कितने सालों में बनाया गया। किसने बनवाया और इसे बनवाने की पीछे का उद्देश्य क्या रहा, कुछ इस तरह के सवालों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जब वे मुख्य मकबरे पर पहुंचे, तो उन्होंने ताज के अंदर हो रही पच्चीकारी के बारे में भी जानकारी ली।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ( US Vice President JD Vance )बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?