उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board ) के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं।12वीं कक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल (UP Board ) ने टॉप किया है। महक ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। महक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक हासिल किए हैं। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज की मेधावी छात्रा (Mahak Jaiswal) ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है।
यूपी बोर्ड (UP Board )परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणामों को देखें तो छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बाजी लड़कियों ने ही मारी।महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें सबसे अधिक अंक (100 में से 99) भौतिकी और जीव विज्ञान में मिले हैं। इसके बाद, महक को रसायन विज्ञान में 98 अंक मिले हैं। हिंदी और अंग्रेजी में उन्हें 95-95 अंक मिले हैं। हालांकि, इंटरमीडिएट टॉपर को किसी भी विषय में सौ फीसदी अंक नहीं मिले हैं, बावजूद इसके उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान सुरक्षित किया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत घटा है, जबकि 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि हुई है।
| रैंक | नाम | जिला | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | महक जायसवाल | प्रयागराज | 97.20% |
| 2 | साक्षी | अमरोहा | 96.80% |
| 2 | आदर्श यादव | सुल्तानपुर | 96.80% |
| 2 | शिवानी सिंह | प्रयागराज | 96.80% |
| 2 | अनुष्का सिंह | कौशाम्बी | 96.80% |
| 3 | मोहिनी | इटावा | 96.40% |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई!


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?