उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के टूंडला( Tundla ) में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपयों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव उठाने को लेकर आक्रोषित ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के टूंडला( Tundla ) थाना क्षेत्र के गांव मोहम्दाबाद निवासी पप्पू कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य था। गांव के एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही थी। शनिवार सुबह 10.15 बजे करीब वह घर निकले तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दी। नतीजन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्यारोपयों की तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लगे तो गुस्साए लोगों ने शव को पुलिस से छीन लिया। इस बीच भीड़ ने पुलिस की कई गाडियां भी तोड़ डाली, बवाल की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि पप्पू कुशवाह ने बसपा पार्टी से जुड़े हुए थे, उन्होंने बसपा सरकार के दौरान फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। इस बार वह प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जाता है कि पप्पू के छोटे बेटे ने दस साल पहले आरोपित पक्ष के एक युवक की हत्या कर दी थी। इससे पड़ोस में रहने वाले दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। घटना के बाद पप्पू बाहर रहने लगा था।
कभी-कभार ही आता था। वह शुक्रवार रात आया था। शनिवार सुबह बाइक से निकला था। तभी आरोपितों ने मौका देखकर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद दो संदिग्धों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?