उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) शहर में थाना सिकंदरा क्षेत्र के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स( Balaji Jewellers ) की दुकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इस दौरान सराफ भी बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने तमंचे से सराफ को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सराफ को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शोरूम में रेनू नाम की युवती काम करती है। रेनू ने बताया- मैं एक लड़की को झुमकी दिखा रही थी। तभी बाइक (स्प्लेंडर) से दो लोग आए। दोनों बदमाशों में से एक ने मास्क पहन रखा था। दूसरे ने चेहरे को साफे से बांध रखा था। इन दोनों के हाथ में तमंचे थे।
शोरूम के अंदर आते ही बोले- यहां कैसी डिजाइन मिलती है। मैंने कहा- हर तरह की ज्वेलरी मिलती है। उन्होंने पूछा- शोरूम के मालिक कहां हैं? इस पर मैंने कहा- वो अभी बाहर गए हैं, आते ही होंगे। इसके बाद बदमाशों ने एक बैग निकाला। एक साथी ने हमें गन पॉइंट पर लिया। कहा- चुपचाप खड़ी रहो। दूसरे साथी ने बैग में ज्वेलरी भरी। उन्होंने कहा कि आवाज नहीं आनी चाहिए, किसी ने कुछ बोला तो गोली चला दूंगा।
योगेंद्र चौधरी (60) कारगिल चौराहे के पास पश्चिमपुरी के रामा एनक्लेव में रहते थे। परिवार में पत्नी उर्मिला और 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा सागर (32) और छोटा बेटा आशीष (30) कारोबार में उनका साथ देते थे। एक 27 साल की बेटी भी है, उसकी शादी हो चुकी है।
योगेंद्र के घर से 600 मीटर दूरी पर उनका ज्वेलरी का शोरूम है। इसका नाम बालाजी ज्वेलर्स ( Balaji Jewellers ) है। उसके बगल में रेस्टोरेंट स्काई है, जो उनका बड़ा बेटा सागर चलाता है। वह वारदात के वक्त अपने रेस्टोरेंट में मौजूद थे। शोरूम व्यस्त बाजार में स्थित है।
पुलिस जांच में सामने आया कि लुटेरे कई दिनों से रेकी कर रहे थे। उनको दुकान के खुलने और बंद होने की टाइमिंग तक पता थी। इसलिए उन्होंने वो टाइम चुनी, जिस वक्त सबसे कम ग्राहक आते हैं। यह दुकान रोज सुबह 10.30 बजे खुलती थी। शुक्रवार को 10.45 बजे दुकान खुली थी। साफ-सफाई के बाद सुबह 11 बजे एक महिला कस्टमर दुकान पर आई थी। बदमाश करीब 11.45 बजे दुकान के अंदर आए थे। महिला कस्टमर लूट के दौरान दुकान के अंदर ही छिपी रही। बदमाश उसको भी धमका रहे थे कि हल्ला मचाया तो गोली मार देंगे। अब पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?