उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार (कार) और सवारी टेम्पो की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मची थी, तभी तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने घायलों को कुचल दिया। चार लोगों की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई।मरने वालों में 3 मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। वे यहां अपने एक रिश्तेदार की शादी में आए थे। उससे पहले वृंदावन घूमने निकले थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हर तरफ खून ही खून था। तीन लोगों की लाशों के टुकड़े रोड पर चिपक गए। टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। एक का दोनों पैर टूट गया और सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई। लाश के टुकड़ों को पुलिस ने खुरच कर पॉलीथिन में भरा। लाशें बटोरने में पुलिस को घंटेभर का समय लग गया। मृतकों में सभी पुरुष हैं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
एक घायल सड़क पर तड़प रहा था। उसे अस्पताल भेजा गया। हादसा थाना क्षेत्र जैत में छटीकरा देवी आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के पास हुआ। मृतकों में टेंपो चालक साबिर (25) निवासी जयसिंहपुरा खादर, मथुरा ( Mathura) की पहचान हुई है। डंपर की टक्कर के बार टेंपू पूरी तरह से पिचक गया। टक्कर इतनी तेज थी कि करीब 100 मीटर तक थार और टेंपो के पार्ट्स बिखर गए। हादसे के बाद रोड पर मृतकों की चप्पलें और सामान बिखरे पड़े रहे। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से घंटेभर बाद गाड़ियों को हटाकर रोड चालू कराया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
