सीआरपीएफ( CRPF ) ने अपने एक जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात छिपाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि जवान का आचरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाई गई। जवान मुनीर अहमद की आखिरी तैनाती देश के प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवान मुनीर अहमद को उन नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जिसके तहत जांच की जरूरत नहीं होती।
‘मुनीर अहमद को पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और जानबूझकर उसके वीजा की वैधता से परे उसे शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एम दिनाकरन ने कहा, ‘उनके कार्यों को सेवा आचरण का उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया।’
मुनीर अहमद का परिवार जम्मू-कश्मीर के भलवाल में राब्ता तहसील के पास हंदवाल गांव का रहने वाला है। मीनल मार्च 2025 में शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आई थी। उसने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था, जो गृह मंत्रालय में पेंडिंग हैं।कोर्ट के आदेश के बाद मीनल को डिपोर्ट तो नहीं किया गया, लेकिन मामले मीडिया में छाने के बाद सीआरपीएफ( CRPF ) ने इसका संज्ञान लेते हुए मुनीर के खिलाफ एक्शन ले लिया।
मीनल को 30 अप्रैल को पाकिस्तान डिपोर्ट के लिए ले जाया जा रहा था। उस वक्त मीनल ने कहा था- हम सब लोग आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं, लेकिन निर्दोष लोगों को सजा देना कहां का न्याय है।
उसने कहा था कि मैंने वीजा बढ़ाने के लिए समय पर आवेदन किया था। हमें बताया गया था कि मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन अब हम पति-पत्नी को अलग किया जा रहा है। कई बच्चों को मां-बाप से अलग किया जा रहा है। यह अमानवीय है।मीनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार भी लगाई थी और कहा था कि आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों को सजा देना ठीक नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?