Tuesday, June 23, 2026

INDIA, India-Pakistan Conflict, India-Pakistan War, Indian Army, News, Pakistan, Terrorism

भारतीय सेना ने कहा-पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे:ऑपरेशन सिंदूर में 40 पाकिस्तानी सैनिक, 100 आतंकी मारे

   ( )  ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेना की इस प्रेस ब्रीफिंग में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती शामिल हुए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के साथ विस्तृत जानकारी साझा की।

ये तीनों सैन्य अधिकारी (लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती) ऑपरेशन सिंदूर  (Operation Sindoor)के नायक हैं। जिन्होंने अपनी शानदार रणनीति और अद्म्य साहस का परिचय देते हुआ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धराशायी कर दिया।एयर मार्शल ए.के. भारती ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में स्थित आतंकी शिविर को ऑपरेशन सिंदूर को ध्वस्त किए जाने के बाद का वीडियो दिखाया है।

सेना ने कहा कि पाकिस्तान के कई ड्रोन भारती के कई राज्यों और सीमा के अंदर घुसे थे। इसे भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में मारा गिराया। भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाक के बहावलपुर में स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप को उड़ा दिया गया है।भारतीय सेना ने आतंकियों के कैंप मिटाने के सबूत दिखाए हैं। साथ ही सेना ने कहा कि पुलवामा हमले वाला आतंकी मार गिराया गया है।

भारत और  (  ) के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम हुआ था। सेना ने राफेल के पाकिस्तान में मार गिराने के सवाल पर कहा, ‘हम अभी भी युद्ध के हालत में हैं। इस पर कुछ नहीं कहेंगे, क्योंकि हम उन्हें किसी तरह का फायदा देना नहीं चाहते।’

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि हमारा उद्देश्य आतंकी शिविरों को निशाना बनाना था और बाद की हमारी कार्रवाई सिर्फ पाकिस्तान के उकसावे के जवाब में थी। इस वजह से पाकिस्तान के डीजीएमओ से उनकी पहल पर बातचीत की गई। हालांकि, अपेक्षित रूप से पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। संघर्ष विराम का उल्लंघन होने पर सेना के कमांडरों को जवाब देने की खुली छूट दी गई है।

इस ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने बताया, पाकिस्तान के जम्मू, उधमपुर, पठानकोट, नाल, डलहौजी, फलौदी में भारतीय सेना ने हमला किया और टार्गेट ध्वस्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे ट्रेंड क्रू ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया। जबकि हमारी जमीन पर उनके लगातार हमलों से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उनके एयरबेस और पोस्ट पर लगातार हमले कर हमने उन्हें जवाब दिया। एयरमार्शल एके भारती ने आगे कहा कि, हमने वहां हमला किया जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द हो।

मीडिया के सवाल पर कि भारत की जवाबी कार्रवाई में दुश्मन सेना के कितने जवान हताहत हुए, एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारा काम टार्गेट को ध्वस्त करना था, न कि लाशें गिनना। एयर मार्शल ने कहा, “हमने जो भी तरीके और साधन चुने, उनका दुश्मन के ठिकानों पर वांछित असर हुआ। कितने लोग हताहत हुए? कितने घायल हुए? हमारा उद्देश्य हताहत करना नहीं था, लेकिन अगर हुए हैं, तो उन्हें गिनना उनका काम है। हमारा काम लक्ष्य को भेदना है, शवों की गिनती करना नहीं।’

सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवानों समेत 100 से ज्यादा अतंकियों के मारे जाने का दावा किया।इसमें कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल 3 बड़े आतंकी चेहरे भी शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर  (Operation Sindoor)के बाद पिछले दिनों कुछ हवाई अड्डों और सैन्य डंपों पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हवाई हमले किए गए, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सभी हमलों को विफल कर दिया। एयरमार्शल एके भारती ने कहा कि हमने दुश्मन पर वहां वार किया जहां उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना की जबरदस्त ताकत देख पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि भारत ने कराची को निशाने पर रखते हुए अरब सागर में INS विक्रांत को तैनात कर दिया है। वाइस एडमिरल ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार अगर पाकिस्तान कोई कार्रवाई करने की हिम्मत करता है, तो पाकिस्तान जानता है कि हम क्या करने जा रहे हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels