उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को 11 आईपीएस अफसरों (11 IPS Officers )के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को फिर लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज का कमिश्नर बनने से पहले वह लखनऊ रेंज संभाल रहे थे। वहीं कानपुर रेंज के आईजी जोगेन्दर कुमार को प्रयागराज का नया कमिश्नर बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त हरीश कुमार को कानपुर का आईजी रेंज बना दिया गया है।
इसके अलावा 11आईपीएस अधिकारियों (11 IPS Officers ) प्रयागराज की कमान आईपीएस जोगेंदर कुमार को सौंपी गई है। तेजतर्रार आईपीएस में गिने जाने वाले जोगेंदर कुमार प्रयागराज मे एसएसपी भी रह चुके हैं। वह 2007 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इन्हें फील्ड का लंबा अनुभव है। आगरा और कानपुर समेत कई जिलों के एसएसपी भी रह चुके हैं।
11आईपीएस अधिकारियों (11 IPS Officers ) के फेरबदल में उपेंद्र अग्रवाल कुछ दिन पहले ही लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया था। उन्हें अब पीएससी की जिम्मेदारी दी गई है। उपेंद्र अग्रवाल लखनऊ पुलिस कमिश्नर रेट में तैनाती के दौरान काफी विवादों में रहे थे।
संजीव त्यागी इनका शुमार यूपी के रईस पुलिस अधिकारियों में होता है। डीओपीटी को इन्होंने जो संपत्ति का ब्योरा दिया था, उसमें अपनी संपत्ति 35 करोड़ से अधिक की बताई थी। अब इन्हें जेल विभाग में डीआईजी के पद पर भेजा गया है। संजीव त्यागी विवादों में भी रह चुके हैं। 2020 में बिजनौर से इनका तबादला प्रतापगढ़ किया गया था। बिजनौर छोड़ने से पहले इन्होंने बड़े पैमाने पर थानेदारों के तबादले कर दिए थे। इसको लेकर काफी सवाल उठे थे। शासन ने इन्हें प्रतापगढ़ जॉइनिंग से रोक दिया था और रास्ते से ही लखनऊ वापस बुला लिया गया था।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?