पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar ) जिले में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह को कुछ लोगों ने रविवार की दोपहर छेहरटा इलाके में गोलियां मारीं। इस वारदात में हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान अकाली नेता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अमृतसर (Amritsar )पुलिस ने हरजिंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी, किशु और करण कीड़ा के तौर पर हुई है। इसकी जानकारी डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होंने कहा पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या कृष्ण गैंग ने की है। कृष्ण गैंग ओर पार्षद के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल की अगुवाई वाली शिराेमणि अकाली दल (SAD) के पार्षद ने कुछ दिन पहले अमृतसर (Amritsar )पुलिस में एक शिकायत दी थी। इसमें शिकायत में पार्षद पांच से छह लड़कों के नाम भी लिखे थे। तब उन्होंने धमकी मिलने की बात की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?