टीकरी गांव के साहब सिंह ने 15 साल पहले अपने बेटों से परेशान होकर गांव के ही पूर्व प्रधान अरविंद यादव के नाम 14 बीघा खेत का बैनामा कर दिया था। इसके बाद साहब सिंह अपने बेटों जितेंद्र और नरेंद्र को साथ लेकर गांव छोड़कर चले गए। जबकि अपने 2 बेटे हुब्बलाल और देवेंद्र को गांव में ही छोड़ दिया था।
बैनामा के बाद से ही हुब्बलाल और उसके परिजन अरविंद यादव से दुश्मनी मानने लगे। उन्होंने अरविंद को उस जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया। कई बार अरविंद पुलिस बल के साथ खेत जोतने पहुंचे, लेकिन दबंगों ने उन्हें खेती करने से रोक दिया।
अरविंद की शिकायत पर एसडीएम अनुराधा सिंह ने 20 मई 2025 को उन्हें खेत पर कब्जा दिलाया था। इसके बाद रविवार शाम करीब 4 बजे अरविंद अपने 27 वर्षीय बेटे नितिन के साथ प्रेमपुर स्थित खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई करने पहुंचे थे।
इसी दौरान हुब्बलाल, भोला, विपिन, रवि, मनीष, सनी और अन्य लोग वहां पहुंचे और कब्जे पर विरोध जताया। कहासुनी के बाद दबंगों ने बाप-बेटे पर फावड़े से हमला कर दिया। जब दोनों ने दम तोड़ दिया तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया- 20 मई को तहसील टूंडला और पुलिस की मदद से अरविंद यादव को खेत पर कब्जा दिलाया गया था। रविवार को पहली बार वह खेत जोतने पहुंचे थे, तभी यह हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हुब्बलाल ने खेत पर कब्जा मिलने के बाद पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि अरविंद यादव ने उसकी चुनौती को हल्के में लिया। इससे पहले वह बिना पुलिस फोर्स के खेत पर कभी नहीं गए। आरोपी और पूर्व प्रधान का घर आसपास हाेने के कारण अरविंद यादव ने गांव छोड़कर टूंडला के हाईवे रिजेंसी में घर बना लिया था। वह परिवार के साथ टूंडला ही रह रहे थे।
घटना में मारे गए नितिन की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत में माहौल ऐसा था कि कोई भी ग्रामीण आरोपितों के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं था।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्राम टीकरी में जमीनी विवाद में हुई दो व्यक्तियों की हत्या में उच्चाधिकारीगण मय फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही एवं अभियोग पंजीकृत कर कड़ी विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में SSP FRZ द्वारा दी गयी बाइट @dgpup @Uppolice pic.twitter.com/JCdLlIPJrM
— Firozabad Police (@firozabadpolice) May 25, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
