Tuesday, June 23, 2026

INDIA, News, Pakistan

Delhi : ‘आतंकियों को सौंपे और पीओके खाली करे’, पाकिस्तानी पीएम शहबाज की शांति वार्ता पर विदेश मंत्रालय की दो टूक

No talks till Pakistan renounces terror, vacates PoK

भारत के   ( ) ने पाकिस्तान ( Pakistan)को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत तभी होगी जब वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को खाली कर भारत को सौंप देगा।

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर चले संघर्ष के दौरान भारत ने अपना पक्ष साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते हैं। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान( Pakistan) के साथ हमारे संबंधों का सवाल है, हमारा रुख स्पष्ट है। सिर्फ दो पक्षों के ही बीच बातचीत होगी। हम दोहराना चाहेंगे कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्हें भारत को उन कुख्यात आतंकवादियों को सौंपना होगा, जिनके रिकॉर्ड और सूची हमने कुछ साल पहले उन्हें सौंपी थी।

रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, ‘जम्मू-कश्मीर पर बातचीत तभी होगी जब पीओके खाली हो जाएगा और पाकिस्तान हमें वह इलाका सौंप देगा। इसके साथ ही सिंधु जल संधि पर भी भारत का सख्त रुख रखतने हुए उन्होंने कहा- जहां तक सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान ( Pakistan)सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को दोहराते हुए कहा, ‘आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। आतंक और व्यापार भी एक साथ नहीं हो सकते। और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।’

भारत ने गुरुवार को चीन को यह स्पष्ट किया कि दोनों देशों के संबंध “पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक सम्मान और पारस्परिक संवेदनशीलता” जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित हैं। दोनों देश इन्हीं तीन सूत्रों से शांति स्थापित कर सकते हैं।

भारत ने गुरुवार को चीन को याद दिलाया कि चीन के साथ उसके संबंधों का आधार “पारस्परिक” विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता है। भारत की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की सेना ने भारत के साथ चार दिन तक चले सैन्य टकराव के दौरान कई चीनी हथियार प्रणालियों का उपयोग किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एनएसए अजीत डोभाल ने 10 मई को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बात की और पाकिस्तान से हो रहे सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया। यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान को चीन के सैन्य समर्थन का बीजिंग के साथ नई दिल्ली के संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा? इस जायसवाल ने संबंधों के लिए “पारस्परिक विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता” के महत्व को रेखांकित किया।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels