Tuesday, June 23, 2026

News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्णा पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले

New UP DGP Rajeev Krishna meets Chief Minister Yogi Adityanath Adityanath in Lucknow

New UP DGP Rajeev Krishna   (   सरकार ने वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा( Rajeev Krishna  को पुलिस महानिदेशक  नियुक्त किया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल सका, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी है। वे सोमवार से डीजीपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कामकाज शुरू करेंगे।

डीजीपी का पदभार संभालने के बाद रविवार को   से डीजीपी राजीव कृष्णा( Rajeev Krishna ने शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए मैं सीएम का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं जैसे अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की उत्कृष्टता को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

बता दें कि मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के निवासी राजीव कृष्णा ( Rajeev Krishna इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की है। उन्हें दो बार राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड भी मिल चुका है। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष और एक माह का समय बाकी है, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक प्रदेश के डीजीपी बने रह सकते हैं।

दरअसल, प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश सरकार ने राजीव कृष्णा ( Rajeev Krishna को भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराई, जिसकी वजह से उनकी काबिलियत का लोहा मानते हुए राज्य सरकार ने उन्हें प्रदेश पुलिस का मुखिया बनाने का फैसला लिया है। राजीव कृष्णा लखनऊ समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह लखनऊ के एडीजी जोन भी रहे हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी हैं और लखनऊ स्थित आयकर विभाग के मुख्यालय में तैनात हैं।
वर्ष 1989 बैच के शफी अहसान रिजवी, आशीष गुप्ता, आदित्य मिश्रा, वर्ष 1990 बैच के संदीप सालुंके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा, बिजय कुमार मौर्य, एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, वर्ष 1991 बैच के आलोक शर्मा और पीयूष आनंद।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels